रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
भारी हंगामे को देखते हुए दोपहर दो बजे तक के लिए विधानसभा स्थगित
पटना : बिहार विधानसभा के स्पीकर विजय सिन्हा ने आखिरकार आज बुधवार को अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। विधानसभा में भारी हंगामे को देखते हुए सदन की कार्यवाही आज दोपहर दो बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई। महागठबंधन की नीतीश सरकार के विधानसभा में बहुमत साबित करने से पहले CBI ने कथित लैंड फॉर जॉब स्कैम में दो राजद सांसदों और MLC समेत कई नेताओं के घर छापेमारी की है।
CBI की अलग-अलग टीमें आज सुबह राजद से राज्यसभा सांसद अशफाक करीम, फैयाज अहमद, एमएलसी सुनील सिंह और पूर्व एमएलसी सुबोध राय के आवास पर छापेमारी करने पहुंची। बताया जा रहा है कि रेलवे में जमीन के बदले नौकरी देने के मामले CBI राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव और उनके परिवार के करीबियों के ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
वहीं नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली नई सरकार विधानसभा में आज बहुमत पेश करेगी। इससे पहले स्पीकर विजय सिन्हा के खिलाफ लाए गए अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा होनी थी। लेकिन नए घटनाक्रम में विजय सिन्हा ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।




