रवि शंकर शर्मा :-
बाढ़ -बाढ़ अनुमंडल में हत्या का दौर एक बार फिर से शुरू हो गया है, 2 दिनों के भीतर दो व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई जबकी दो गंभीर रूप से जख्मी हैँ, सोमवार की संध्या समिया गढ़ थाना क्षेत्र में सरेआम अजगरा बकामा पंचायत की मुखिया रीना देवी के देवर कमलेश उर्फ रंजन सिंह की ताबड़तोड़ आधा दर्जन गोली मारकर हत्या कर दी गई, उसके साथ मोटरसाइकिल पर बैठे व्यक्ति को भी गोली लग गई, आज बिहार के कानून मंत्री कार्तिकेय सिंह मृतक के घर पहुंच कर परिवार वालों से मिले और अपराधियों को किसी भी हालत में गिरफ्तार किए जाने की बात कही, इस दौरान स्थानीय लोगों ने समिया गढ़ थाना प्रभारी के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला, वहीं घटना के बाद इलाके में मातम का माहौल है.




