भाजपा नेता व टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट का हार्ट अटैक से निधन!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

बिग बॉस समेत कई टीवी सीरियल में काम कर चुकी थीं सोनाली

नई दिल्ली : भाजपा नेता और टिकटॉक स्टार स्टार सोनाली फोगाट का गोवा में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया है। सोनाली सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर भी थीं। सोनाली ने 2019 में हरियाणा चुनाव में भाजपा के टिकट पर आदमपुर से विधानसभा का चुनाव लड़ा था। चुनाव के दौरान भी उन्होंने खूब टिकटॉक वीडियोज पोस्ट किए थे। मिली जानकारी के मुतबिक, जानकारी के मुताबिक सोनाली फोगाट अपने कुछ दोस्तों के साथ गोवा गई थीं। स्थानीय प्रशासन उनकी मौत की वजह तलाश रहा है। यह भी बताया जा रहा है कि मौत से कुछ समय पहले सोनाली फोगाट ने अपना एक वीडियो पोस्ट किया था। साथ ही उन्होंने ट्विटर अकाउंट पर अपनी प्रोफाइल पिक्चर भी बदली थी। गौरतलब है कि भाजपा ने 2019 के चुनाव में हिसार जिले की आदमपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस नेता रहे कुलदीप बिश्नोई के खिलाफ उम्मीदवार बनाया था हालांकि वह चुनाव हार गईं थी। भाजपा की हरियाणा इकाई ने उन्हें महिला मोर्चा का प्रदेश उपाध्यक्ष भी नियुक्त किया था। टिकटॉक समेत कई सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर फेमस रहीं सोनाली ने रियलिटी शो बिग बॉस के 14वें संस्करण में हिस्सा लिया था। उन्होंने कई टीवी धारावाहिकों में काम किया है। करीब दो साल पहले कोरोना काल के दौरान में सोनाली फोगाट उस वक्त चर्चा में आईं थीं जब उन्होंने एक मंडी कर्मी को पीट दिया था।

Join us on:

Leave a Comment