मनोज कुमार की रिपोर्ट :-
- मंहगाई पर हल्ला बोल रैली में ज्यादा से ज्यादा लोगो को दिल्ली चलने हेतु महापंचायत का आयोजन *
गया आज कांग्रेस, युवा कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, इंटक, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के संयुक्त तत्वावधान में गया स्टेशन के पास महापंचायत का आयोजन कर 04 सितंबर 2022 को दिल्ली के रामलीला मैदान में कांग्रेस पार्टी के महंगाई पर हल्ला बोल रैली में ज्यादा से ज्यादा संख्या में गया से लोगो को शामिल होने की अपील किया गया।
महापंचायत में जुटे गरीब एवम् मध्यवर्गीय परिवार के लोगो को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के सदस्य सह क्षेत्रीय प्रवक्ता बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी प्रो विजय कुमार मिठू, पूर्व विधायक मो खान अली, जिला उपाध्यक्ष राम प्रमोद सिंह, कांग्रेस सेवादल के जिला अध्यक्ष अमरजीत कुमार, संगठक टिंकू गिरी, शिव कुमार चौरसिया,मौलाना आफताब खान, रोहित रंजन, कांग्रेस व्यवसायिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष बबलू कुमार, इंटक के अरुण कुमार पासवान, विनोद उपाध्याय, सुजीत कुमार गुप्ता, राजेश अग्रवाल, सुरेंद्र मांझी, मो समद, असरफ इमाम, डा अहमद हुसैन मक्की, श्रवण पासवान, सुनील कुमार राम, उदय शंकर पालित, बाल्मिकी प्रसाद, जगरूप यादव, आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि आज कमरतोड़ महंगाई से आमजन त्राहि त्राहि कर रहें हैं, आजादी के बाद पहली दफा अनाज एवम् खाद्य सामग्रियों पर 5% जी एस टी लगा कर गरीब, एवम् मध्यवर्गीय परिवार के घरों से प्रतिमाह 1500 रुपया वसूलने का काम केंद्र सरकार शुरू कर दिया है, घरेलू गैस मूल्यवृद्धि से प्रत्येक घर के गृहिणियों के आंखों में आंसू छलक पड़े हैं, करोड़ों गरीब परिवार गैस भराना छोड़ दिए है।
नेताओ ने ने कहा की बेरोजगारी चरम पर है, बेरोजगार युवा आत्महत्या करने को मजबूर हो गए है, सेना में कॉन्ट्रैक्ट भर्ती अग्निपथ योजना से युवाओं, छात्रों में भारी निराशा है।
नेताओ ने कहा की महंगाई पर हल्ला बोल रैली में गया से कांग्रेस पार्टी के नेता कार्यकर्ता समर्थक एवम् महंगाई से त्रस्त आमजन दिनांक 03 सितंबर को ही महाबोधी एक्सप्रेस से दिल्ली के रवाना होंगे जो 04 सितंबर को सुबह दिल्ली पहुंच कर 10:30 बजे दिन में रामलीला मैदान में रैली में शामिल होंगे।
नेताओ ने कहा की महापंचायत का कार्यक्रम लगातार गया शहर के प्रमुख स्थलों, तथा सभी चौबीसों प्रखंडों के बाजारों में आयोजित कर लोगो को महंगाई पर हल्ला बोल रैली में शामिल हो कर आवाज बुलंद करने का आह्वान किया जाएगा।




