किसान और खुदरा खाद विक्रेताओं के द्वारा जिला कृषि कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में किसान और खुदरा खाद विक्रेताओं के द्वारा जिला कृषि कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन किया गया। किसानों और खुदरा खाद विक्रेताओं का आरोप है कि थोक विक्रेताओं के द्वारा तय सरकारी मूल्य से ज्यादा पर खाद की सप्लाई की जाती है वहीं दूसरी ओर जबरन नैनो खाद बेचने के लिए दबाव दिया जाता है इसके साथ ही बेगूसराय जिले को सूखाग्रस्त क्षेत्र घोषित करने जिला कृषि कार्यालय में व्याप्त भ्रष्टाचार पर रोक लगाने समेत कई मांगों को लेकर विरोध प्रदर्शन किया जा रहा है। विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे सीपीएम नेता सह जिला पार्षद अंजनी कुमार सिंह ने कहा कि बेगूसराय में किसान और खुदरा खाद्य विक्रेताओं का शोषण किया जा रहा है जबरन थोक विक्रेताओं के द्वारा नैनो खाद बेचने के लिए दबाव दिया जाता है, जिला कृषि कार्यालय में भ्रष्टाचार की वजह से किसानों को सरकारी राहत नहीं मिल पा रहा है, जिले में अधिकतर जगह सूखे की मार से किसान परेशान हैं वहीं लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है जिससे दियारा में लगे पशु चारा डूब गया है ऐसे में जिले को सूखाग्रस्त घोषित करने की मांग सरकार से की है। जिला कृषि पदाधिकारी राजेंद्र कुमार वर्मा ने कहा कि कालाबाजारी रोकने के लिए स्पेशल टीम का गठन किया गया है अब तक जिले में कुल 115 पर छापेमारी की गई है और इस दौरान 13 दुकानों का लाइसेंस रद्द किया गया है कृषि विभाग किसानों के लाभ के लिए के लिए सख्त कदम उठा रही है।
बाईट- अंजनी कुमार सिंह,/ सीपीएम नेता
बाइट- राजेंद्र कुमार वर्मा, जिला कृषि पदाधिकारी

Join us on:

Leave a Comment