धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
खगड़िया जिला का फरारी 25 हजार का इनामी अपराधी को एसटीएफ पुलिस ने गुप्त सुचन के आधार पर सुल्तानगंज के समीप गिरफ्तार किया। बैलदौर थाना क्षेत्र के कुख्यात इनामी अपराधी रामू यादव उर्फ रामकष्णा यादव को गिरफ्तार किया गया है! रामू यादव बैलदौर थाना क्षेत्र के सकरोहर गाँव का मुनेश्वर यादव के पुत्र रामू यादव उर्फ रामकृष्ण यादव पर आधे दर्जन हत्या लूटपाट एवं पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ सहित कई दर्जन मामले दर्ज है । सरकार ने उसपर 25 हजार का इनाम में रख चुका है, जो की रामू यादव वर्षों से फरार चल रहा था! जहाँ पटना एसटीएफ मुख्यालय ने पुलिस टीम गठित करते को रामू को गिरफ्तार करने का सौंपा था, जहाँ एसटीएफ के अलावे SOG-01खगड़िया एवं A.R.G-02 जमालपुर पुलिस के गठित टीम ने गुप्त सुचना के आधार पर सुलतानगंज थाना क्षेत्र से रामू उर्फ रामकृष्णा यादव को गिरफ्तार किया है! खगड़िया पुलिस कप्तान अमितेश कुमार ने पुष्टि की है।




