शराब के नशे में घर घुसने से मना किया तो दम्पत्ति को बुरी तरह पीटा!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में एक दंपति को दबंग ने सिर्फ इसलिए बेरहमी से पिटाई कर दी क्योंकि दबंग के दामाद को दंपति ने शराब के नशे में होने की वजह से अपने घर में घुसने से मना किया था। पूरी घटना तेघड़ा थाना क्षेत्र के कोलवारा नवटोलिया गांव की है। घायल पति पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है सुशील महतो के घर बीते 13 अगस्त को दबंग पड़ोसी विजय महतो का दामाद नशे में धुत होकर सुशील महतो के घर में घुसने का प्रयास कर रहा था तभी घर वालों ने इसका विरोध किया और घर में जाने से रोक दिया। इसके बाद से दबंग पड़ोसी लगातार मारपीट और लड़ाई करने का बहाना ढूंढ रहे थे। इसी से नाराज पड़ोसी ने लाठी, रड़ और खंती से लैस होकर सुशील महतो के घर पर हमला कर दिया और सुशील महतो की जमकर पिटाई कर दी जब उसे बचाने उसकी पत्नी किरण देवी आयी तो उसके साथ भी पड़ोसी ने मारपीट की। इस मारपीट में पति-पत्नी का सर फट गया है और शरीर पर गंभीर चोट आई है। फिलहाल घायल पति पत्नी को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है ।घटना की सूचना तेघड़ा थाना पुलिस को दी गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
बाईट- किरण देवी, घायल
बाईट- सुशील महतो, घायल

Join us on:

Leave a Comment