मुख्यमंत्री की फटकार के बाद सात निश्चय को लेकर हड़कत में अधिकारी

SHARE:

रिपोर्ट -पुरूषोतम कुमार :-

बैठक में सात निश्चय योजना पर हुई चर्चा

प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ एक बैठक आयोजित कर
जमाई सा सिकंदरा प्रखंड कार्यालय के सभागार में सोमवार को जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक आयोजित कर सात निश्चय योजना को सफल बनाने का निर्णय लिया गया बैठक की अध्यक्षता प्रखंड प्रमुख उषा देवी ने की बैठक में उपस्थित कार्यपालक पदाधिकारी सह प्रखंड पंचायत राज पदाधिकारी राजीव रोशन एवं उप प्रमुख नेहरू खान उपस्थित जनप्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए अधिकारी ने बताया कि मुख्यमंत्री की सात निश्चय योजना को धरातल पर शत-प्रतिशत उतारने के लिए आप लोगों का सहयोग अपेक्षित है जनप्रतिनिधि होने के नाते आप लोगों की पकड़ क्षेत्र में मजबूत है आप लोगों को योजना के बारे में में बताएं ताकि योजना का क्रियान्वयन हो सके वही बैठक में उपस्थित पंचायत प्रतिनिधि शंभू सिंह ने अपने पंचायत में कई समस्याओं के बारे में भी जानकारी दी और अधिकारियों से जांच करने की निवेदन किया वही बैठक में उपस्थित मुखिया प्रतिनिधि अपने वार्ड में कई जगह सेविका बहाल नहीं होने की भी बात कही बैठक में कई जनप्रतिनिधि मौजूद थे

बाइट –कार्यपालक पदाधिकारी राजीव रोशन

Join us on:

Leave a Comment