ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
नालंदा – भूमि विवाद में भाई ने मारी गोली , इलाज के दौरान मौत, जांच में जुटी पुलिस
नूरसराय थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव में भूमि विवाद में भाई ने अधेड़ को गोली मार दी । जख्मी की मौत रविवार को इलाज के दौरान हो गई । मृतक नूरसराय थाना क्षेत्र के छतरपुर गांव निवासी राजकुमार यादव का 54 वर्षीय पुत्र केदार यादव है । परिजनों के ससुर भोला यादव ने बताया कि मृतक का उसके बड़े भाई शैलेंद्र यादव से 16 साल से पहले बटवारा हुआ था । मगर उसका बड़ा भाई उसके हिस्सा में भी जबरन कब्जा करना चाह रहा था । इसी का दोनों में विवाद चल रहा था । पिछले 26 जून को जबरन उसका भाई खेत की जुताई कर रहा था इस बात की जानकारी मिलने पर वहां गया तो पूर्व से घात लगाए बड़े भाई ने उसे गोली मार दिया । जिससे वह जख्मी हो गया । जख्मी हालात में उसका इलाज विम्स मेडिकल कॉलेज में मौत हो गयी । नूरसराय थानाध्यक्ष वीरेंद्र कुमार चौधरी ने बताया कि भूमि विवाद में बड़े भाई द्वारा गोली मारी गई थी । इलाज के दौरान अधेड़ की मौत हो गई है । पुलिस शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दी है आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।
बाइट।मृतक के रिस्तेदार
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




