प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में एक बड़े शराब तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। दरअसल तेघरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के दुलारपुर गांव में छापेमारी कर शराब माफिया सुमन सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। सुमन सिंह फिलहाल दो शराब बरामदगी मामले में वांटेड था जबकि सुमन सिंह पर हत्या, शराब तस्करी समेत एक दर्जन मामले दर्ज हैं । तेघड़ा थाना में तेघड़ा डीएसपी ओम प्रकाश ने बताया कि थाना अध्यक्ष संजय कुमार ने गुप्त सूचना पर शराब माफिया सुमन सिंह को गिरफ्तार किया है। सुमन सिंह पर हत्या, शराब, के एक दर्जन मामले दर्ज हैं । फिलहाल सुमन सिंह 2020 में दो शराब बरामदगी मामले में फरार चल रहा था जिसकी तलाश पुलिस पिछले 2 साल से कर रही थी जिसकी गिरफ्तारी अब हुई है। सुमन सिंह लगातार शराब की बड़ी-बड़ी खेप लाकर बेगूसराय में तस्करी का काम करता था। पुलिस गिरफ्तार तस्कर से पूछता के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की तैयारी कर रहा है। इसकी गिरफ़्तारी से तेघरा इलाके में शराब तस्करी में कमी आयेगी।
बाईट- ओमप्रकाश डीएसपी तेघड़ा




