धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-
युवक करता था किसी वकील लड़की से प्रेम, धोखा खाने पर किया आत्महत्या!
भागलपुर जिला अन्तर्गत सबौर थाना क्षेत्र के छोटी सरधो में एक युवक ने देर रात बिजली के तार से फाँसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। मृत युवक का नाम रौशन कुमार उम्र 17 वर्ष पिता रामवरण चौधरी बताया जा रहा है।जिले में इन दिनों मानो आत्महत्या का दौर चल रहा है,आए दिन प्रतिदिन आत्महत्या की खबरें आती रही है।मृतक के भाई रोहित कुमार ने बताया कि उसका छोटा भाई जिद्दी प्रवृत्ति का था । पबजी गेम का दिवाना था मांसिक संतुलन बिगड़ने के कारण इसने आत्महत्या कर ली। उसने यह भी कहा कि घर में वह अकेला रहता था, हम और पिताजी अखबार बेचने घर से बाहर थे।वहीं सूत्रों के अनुसार बताया जा रहा है कि यह लड़का एक वकील लड़की के प्यार में पागल था और उससे शादी करना चाहता था। लड़की के शादी से इनकार करने के कारण यह लड़का डिप्रेशन में आ गया और अत्यधिक समय से डिप्रेशन में होने के कारण और शादी से इंकार होने के कारण अंत में इसने आत्महत्या कर लिया । कुछ लोगों का यह भी कहना है कि यह लड़का अपने भाई की साली से प्रेम प्रसंग में था। इनके भाई के ससुराल वालों ने विवाह करने से इंकार कर दिया, जिसके कारण उसने आत्महत्या कर ली। बहराल आगे तो यह जांच का विषय है की वास्तविकता क्या है किस कारण से इस लड़के ने आत्महत्या की । पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच की जा रही है अब जांच से ही यह स्पष्ट हो पाएगा की आत्महत्या के पीछे का मुख्य कारण क्या है?




