चैनपुर सीएचसी से नवजात गायब करने के मामले में तीन गिरफ्तार!

SHARE:

कैमूर /भभुआ(ब्रजेश दुबे):-

चैनपुर सीएचसी से नवजात गायब करने के मामले में शिकायत करनेवाली महिला, उसका पति व आशा कार्यकर्ता गिरफ्तार

कैमूर. वर्ष 20222 के पांच फरवरी को कैमूर जिले के चैनपुर थाना क्षेत्र के ककड़ीकुंडी गांव निवासी एक शिकायत करेनवाली महिला के द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चैनपुर से अपने नवजात बच्चे के गायब होने के बात कहते हुए हाटा के एक निजी क्लिनिक संचालक पर बच्चा गायब करने का आरोप लगाया गया था। एक इस मामले का खुलासा करते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा आशा कार्यकर्ता सीमा देवी सहित शिकायत करनेवाली महिला एवं उसके पति को गिरफ्तार किया गया। शिकायत करनेवाली महिला ने नवजात बच्चे को गायब करने का झूठा आरोप लगायी थी। क्योंकि मेडिकल टीम के जांच के दौरान पाया गया कि महिला मां नहीं बन सकती है। जिसके बाद पुलिस ने शिकायत करनेवाली महिला, उसके पति व आशा कार्यकर्ता सीमा देवी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गिरफ्तार आशा कार्यकर्ता सीमा देवी अनीता देवी एवं उसके पति जीवन बिंद को स्वास्थ्य जांच के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा गया.
गौरतलब है कि उपरोक्त् मामले में शिकायत करनेवाव् ब्ली महिला के बयान पर चैनपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. प्राथमिकी दर्ज करने के बाद मामले का मेडिकल टीम के द्वारा जांच कराया गया। तो पाया गया कि महिला मां नहीं बन सकती है. इधर इस मामले में पहले ही हाटा स्थित निजी कल्पना क्लिनिक के संचालक पुष्पा देवी एवं उसके सहयोगी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं नवजात के गायब होने के मामले में वर्ष 2022 में छह फरवरी को भभुआ थाना क्षेत्र के भभुआ चैनपुर पथ पर सारंगपुर गांव के सामने घंटों सड़क जाम कर लोगों ने प्रदर्शन किया था। हालांकि पुलिस उक्त् मामले का फर्दाफाश किया। जिसमें पाया गया कि महिला ने नवजात को करने गायब करने का लगाया गया आरोप झूठा है। इस मामले में पुलिस ने शिकायत करनेवाली महिला, उसके पति व आशा कार्यकर्ता को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें