अंतरजिला गिरोह के 6 अपराधी हथियार के साथ गिरफ्तार!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

बिहार के मुजफ्फरपुर पुलिस को अपराध पर रोकथाम के लिए गठित टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा पुलिस उपाधीक्षक पश्चिमी, थानाध्यक्ष कॉटी एवं थानाध्यक्ष मोतीपुर के नेतृत्व में गठित टीम के द्वारा मोतीपुर थानान्तर्गत पनसलवा चौक पर एक मार्सल गाड़ी पर सवार अंतर जिला गिरोह के छः अपराधकर्मियों को अवैध आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों से पुछताछ एवं निशानदेही पर कॉटी थाना अन्तर्गत अन्य दो अभियुक्तों को अवैध रूप से आग्नेयास्त्र के साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार सभी अभियुक्तों से पुछताछ के दौरान ज्ञात हुआ कि इन अपराधकर्मियों के द्वारा मोतीपुर थाना एवं कॉटी थाना अन्तर्गत लूटपाट के कई घटनाओं को अंजाम दिया गया है। लूटपाट किये समान को सीतामढी एवं शिवहर जिला में बिक्री किया गया है। जिसकी निशानदेही पर सीतामढी एवं शिवहर से दो अपराधकर्मियों को गिरफ्तार करते हुए लूट की समान को बरामद किया गया। इस प्रकार कुल 10 अपराधियों को एक देसी पिस्टल,चार देसी कट्टा, गोली और दो फोर व्हीलर वाहन के साथ 25 लाख से ऊपर की सामग्री की बरामद की गई है

वरीय पुलिस अधीक्षक जयंत कांत ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि ये सभी अपराधी हाईवे पर ट्रक का पीछा कर लूट लिया करते थे इन सभी की गिरफ्तारी से हाईवे पर लूट की घटना को लगाम लगाने में सफलता मिलेगी

बाइट:-जयंत कांत,वरीय पुलिस अधीक्षक, मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें