विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने स्वनिर्मित हवाई जहाज उड़ाकर दिखाया!

SHARE:

बांका से कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-

अद्वैत मिशन में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में बच्चों ने दिखाए कमाल!

बच्चों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा बाहर लाने में मदद करती है विज्ञान प्रदर्शनी

बांका—
साइंस एक्सपो जैसे आयोजन बच्चो को उनकी दूरगामी सोच और नई-नई कल्पनाओं को धरातल पर उतारने में मदद करती हैं। इस प्रकार के प्रदर्शनी में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं के आत्मविश्वास में वृद्धि होने के साथ ही उनकी कल्पनाशीलता में भी वृद्धि होती है। डीएम अंशुल कुमार ने मंदार विद्यापीठ स्थित अद्वैत मिशन हाई स्कूल में साइंस एक्सपो-2022’ का शुभारंभ के बाद उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा । उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र में इस संस्थान का होना इस क्षेत्र के काफी गौरव की बात है । उन्होंने कहा कि जो बच्चे यूपीएससी की तैयारी करना चाहते हैं उन्हें छठी से 12वीं की पढ़ाई ध्यान लगाकर करनी चाहिए क्योंकि यही उनकी नीव होती है । वही कार्यक्रम में मौजूद एसपी डॉ सत्य प्रकाश ने कहा कि कहा कि ग्रामीण परिवेश के बच्चों में विज्ञान के प्रति जागरूकता पैदा करने के लिए इस प्रकार का आयोजन का आयोजन किया गया है। बच्चों से कहा कि आप जो भी पढ़ें ईमानदारी से पढ़ें जीवन में ईमानदारी के पथ पर चलेंगे तो जहां भी रहेंगे अपने संस्थान को गौरवान्वित करेंगे। कार्यक्रम में मौजूद भागलपुर विश्वविद्यालय के डीन डॉ अशोक कुमार ठाकुर ने कहा कि सरकार इस प्रकार के आयोजनों को प्रोत्साहित करें । वही सीनेट सदस्य डॉ मृत्युंजय सिंह गंगा ने भी संबोधित किया। इससे पूर्व डीएम एसपी एवं अन्य ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। मंदार विद्यापीठ के चेयरमैन अरविंदाक्षण मडंबत ने मुख्य अतिथियों को बुके एवं शॉल देकर स्वागत किया। इस अवसर पर बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर साहब की तौफीक, अश्वनी कुमार झा, प्रिंसिपल मोहन दासन शोभा नायर, व्यवसाई संघ अध्यक्ष राजीव कुमार सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

एक्सपो में छात्रों ने स्वनिर्मित हवाई जहाज उड़ाकर दिखाया,
डीएम एवं एसपी ने अद्वैत मिशन में लगे साइंस एक्सपो में घूम घूम कर बच्चों के प्रतिभाओं को देखा। एक्सपो में छात्रों ने अपनी प्रतिभा का बखूबी प्रदर्शन किया। विज्ञान प्रदर्शनी में जल बचत पर अपना मॉडल बनाकर बच्चों ने कम बारिश वाले क्षेत्रों में भी भरपूर फसल उगाने । जबकि एक बच्चे ने एरोप्लेन बनाकर उसे उड़ा कर प्रदर्शन किया हाइड्रोपोनिक तरीके से डीप इरीगेशन बनाने वाले व रिशु राज के टीम को प्रथम स्थान रोबोटिक कार दिव्यांश घोष कृतिका नंदन रोबोट में केशव देव हाइड्रोलिक ब्रिज में युवराज ऋषि रितेश रचित राज लाइट फाइंडिंग में आशुतोष भारती रोड एक्सीडेंट में आशुतोष एयरक्राफ्ट में जीना देव कृष्णा एंड टीम कॉल करने की इंजीनियरिंग में प्रियांशु डेलाइट इंजीनियरिंग में शिवम नेचुरल शॉप परफ्यूम में पाकीजा रिचा एंड साक्षी को मिला ।

बीएड कॉलेज को मिला ग्रीन चैंपियन का अवार्ड
अद्वैत मिशन बीएड कॉलेज को महात्मा गांधी भारतीय ग्रामीण शिक्षा परिषद द्वारा डिस्ट्रिक ग्रीन चैंपियन सर्टिफिकेट मिला है, डिपार्टमेंट ऑफ हायर एजुकेशन गवर्नमेंट ऑफ इंडिया के द्वारा यह सम्मान बीएड कॉलेज को मिला। इस अवसर पर उक्त सर्टिफिकेट को बीएड कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ साकिब तौफीक को को प्रदान किया गया।

Join us on:

Leave a Comment