कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-
बांका में भारी मात्रा में शराब बरामद।
उत्पाद टीम ने वाहन जांच के क्रम मे मनीष कुमार सक्सेना अवर निरीक्षक मद्य निषेध। बांका , सहयोग- किशोर कुमार सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध के नेतृत्व में जिले के कुदरत मोड़ पर एक टाटा 407 मिनी कंटेनर से सुधार दूध के कैरेट के पीछे छुपाकर रखे 142 पेटी विदेशी शराब बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार तस्कर विकास कुमार, स्व राम लाल राम, ग्राा- फुलवरिया गंज वार्ड नंबर 11, थाना- फुलवरिया जिला- बेगुसराय है। बरामद शराब- पार्टी स्पेशल प्रीमीयम व्हीस्की। 750 ml – 39 पेटी, 375 ml – 68 पेटी, 180 ml – 35 पेटी, कुल 3780 बोतल, मात्रा- 1265.4 लीटर है। शराब का खेप बेगूसराय ले जाया जा रहा था।इधर जिले के अमरपुर बाजार में सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध के मधुसूदन यादव के नेतृत्व में अमरपुर बाजार के बड़ी दुर्गा स्थान के पास मनोज कुमार पोद्दार को 10 लीटर महुआ शराब के साथ गिरफ्तार किए है।जबकि उत्पाद टीम के ममता कुमारी, सहायक अवर निरीक्षक मद्य निषेध ने छापेमारी कर बाराहाट थाना क्षेत्र अंतर्गत मिर्जापुर चंगेरी से बसंती देवी पति- स्व अरविन्द बिन्द ग्राम- मिर्जापुर चंगेरी को 3 लीटर शराब के साथ गिरफ्तार किया है।




