पटना :- बाढ़ में दो को मारी गोली, एक की मौत, दूसरा इलाजरत!

SHARE:

रवि शंकर शर्मा :-

राजधानी के बाढ़ में दो को मारी गोली, एक की मौत दूसरे का ईलाज जारी!

बाढ़ में अपराधियों ने अचानक कहर बरपा दिया है, बीती रात अलग अलग घटनाओं में दो लोगों को गोली मार दी गई, जिसमें एक की मौत हो गई तो दूसरे का ईलाज जारी है.
पहली घटना बाढ़ थाना के अकबरपुर की है जहाँ पैसा माँगने गये युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई.
प्राप्त जानकारी के अनुसार
बाढ़ थाना क्षेत्र के अकबरपुर गांव में दो पक्षों के बीच पहले रास्ते पर मिट्टी गिराने को लेकर विवाद हुआ जिसमें दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई उसके बाद एक पक्ष ने दूसरे पक्ष के एक युवक को गोली मार दी जिससे युवक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई युवक की पहचान राजू रविदास के रूप में हुई है, मृतक के भाई नितेश रविदास ने बताया कि रास्ते पर मिट्टी गिराने को लेकर पैसे की मांग की जा रही थी पैसे देने को भी तैयार था जिसके बाद भी गाली गलौज और मारपीट के बाद एक पक्ष के कुछ लोगों के द्वारा हमारे भाई की गोली मारकर हत्या कर दी गई,घटना रात्रि 2:00 बजे के आसपास हुई जिसके बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुँची और मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भेज दिया है,वहीं घटना को लेकर दोनों पक्ष में तनाव की स्थिति बनी हुई है.
जबकी दूसरी घटना बाढ़ के NTPC थानाक्षेत्र के सुपर थर्मल पावर की है जहाँ एक को सिक्योरिटी गार्ड को गोली मार दी गई, पीड़ित के बारे में बताया गया है की वो कजरा थाना के धरहरा का रहने वाला है, और निजी कंपनी में बतौर गार्ड कार्यरत था, पीड़ित का ईलाज NTPC अस्पताल में ही किया जा रहा है.
घटना पर NTPC प्रबंधन ने चुप्पी साध रखी है, वहीं ASP अरविंद प्रताप सिंह ने कहा की पहली घटना में 3 की गिरफ्तारी कर ली गई है, और दूसरी घटना के कारणों तथा अपराधियों की तलाश की जा रही है.

वाइट– मुकेश रविदास मृतक का भाई

Join us on:

Leave a Comment