अमित कुमार की रिपोर्ट :-
राजस्थान के जालोर जिले में दलित समाज के बच्चे द्वारा मटके से पानी पी लेने के कारण शिक्षक द्वारा स्कूल में पीट पीट कर की गई हत्या के उपरांत उनके परिजनों से मिलकर सांत्वना देने पहुंचे लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान. चिराग ने कहा ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता, ये समाज को तोड़ने वाले लोग हैँ, इन पर सख्त से सख्त कार्रवाई जरुरी है ताकी एक नजीर हो और ऐसा करने से पहले लोग सौ बार नहीं बल्कि हजार बार सोंचे! चिराग ने पीड़ित परिवार के साथ बैठकर उनका दुःख बांटा और पीड़ित परिजनों को सांत्वना दी.




