अमित कुमार की रिपोर्ट :-
कानून मंत्री कार्तिकेय कुमार के बारे में पत्रकारों के द्वारा पूछे जाने पर बिहार के उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा कि
भाजपा माइंडेड कुछ मीडिया वाले इस केस को हाइलाइट कर रहे हैं कोर्ट जो भी फैसला इस मामले में सुनाएगी उस पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
हमारी सरकार अपने काम में लगी हुई हैं और ये भाजपा वाले गलत राह पर जनता का मूड बदलने की कोशिश कर रही है 15 अगस्त को जब हमारे सरकार के द्वारा ऐलान किया गया दस लाख युवकों कोनौकरी के लिए उसके बाद से हम लोग रोजगार के लिए काम कर रहे हैं।




