डीएम ने पुरातत्व विभाग की कलाकृतियों का किया निरीक्षण!

SHARE:

धीरज शर्मा की रिपोर्ट :-

भागलपुर संग्रहालय का निरीक्षण जिलाधिकारी सुब्रत सेन ने किया। जिसमें यहां रखें पुरातत्व विभाग की मूर्तियों और कलाकृतियों का निरीक्षण बारीकी से किया। इस दौरान उन्होंने बताया कि संग्रहालय में इतिहास की पुरानी चीजें रखी गई हैं। जिनकी जानकारी से लोगों का ज्ञान वर्धन होता है। वहीं उन्होंने कहा कि इतना सुंदर संग्रहालय होने के बावजूद भी इसका प्रचार प्रसार कम किया गया है। जिसके कारण लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। इसके लिए आगे प्रचार प्रसार किया जाएगा। वही स्कूल के छोटे-छोटे बच्चों को भी यहां लाकर संग्रहालय दिखाया जाएगा। जिससे उनका ज्ञान वर्धन हो सकेगा। वही संग्रहालय में कर्मचारियों की कमी को लेकर उन्होंने कहा कि इसके लिए विभाग को लिखा जाएगा और यहां पर जल्द कर्मचारी बढ़ाऐ जाए इसको लेकर विभाग से पत्राचार किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment