रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
वर्षा के फुहारों के बीच मना स्वतंत्रता दिवस
पटना । मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा है कि बिहार में 20 लाख युवकों को नौकरी और रोजगार दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि सरकारी क्षेत्र के अलावा निजी क्षेत्र में भी रोजगार देने के अवसर अतीत तलाश की जा रही है।
मुख्यमंत्री आज पटना के गांधी मैदान में आजादी के 75 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह को संबोधित कर रहे थे ।इस समारोह में आम जनों की भागीदारी पूर्णतः प्रतिबंधित थी।सिर्फ परेड में भाग लेने वाली सुरक्षाबलों की टुकड़ी, राजनेता, आईएएस, आईपीएस और सेना के अधिकारियों की भागीदारी रही ।इसके साथ हैं मीडिया ने भी समाचार कवरेज को लेकर इस समारोह में शिरकत किया।
इस अवसर पर सीआरपीएफ ,बिहार पुलिस एनसीसी, फायर ब्रिगेड और श्वान दस्ता के द्वारा परेड किया गया तो बिहार सरकार के कुल 11 विभाग द्वारा झांकियां निकाली गई। आइए हम आपको स्वतंत्रा दिवस के राजकीय समारोह कुछ झलकियां दिखाते हैं।




