अमित कुमार की रिपोर्ट :-
ऐतिहासिक गांधी मैदान में फहराया गया तिरंगा । सीएम नीतीश कुमार ने यहां सुबह नौ बजे ध्वजारोहण किया। इससे पूर्व उन्होंने परेड का निरीक्षण किया। समारोह को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ध्वजारोहण के बाद नौ विभागों की झांकियां निकाली गईं। कोरोना प्रोटोकॉल की वजह से आम आदमी का समारोह में प्रवेश नहीं हो सका। सुरक्षा को देखते हुए 51 स्थानों पर 85 मजिस्ट्रेट एवं पुलिस की तैनाती की गई । इमरजेंसी के लिए जिला प्रशासन का कंट्राेल रूम सक्रिय है। गांधी मैदान के पास की इमारतों की छतों पर भी सुरक्षा बल मुस्तैद रहे।इससे पूर्व सीएम ने अपने आवासीय परिसर में ध्वजारोहण किया।




