एक नरेंद्र ने भविष्यवाणी की थी और दूसरे नरेंद्र पूरा करेंगे- नित्यानंद राय!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-


तिरंगा यात्रा के दौरान केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा – ढाई सौ मीटर का तिरंगा है और जिस से भी लंबी कतार है. हजारों हजार की संख्या में लोग है जो यह बताता है कि भारत अब तुष्टीकरण को बर्दाश्त नहीं करेगा. विभाजन को बर्दाश्त नहीं करेगा. भारत को हम भारत ही रहने देंगे इस तिरंगा के लिए हर देशवासी अपना जान लगा देंगे.

विश्व की पहली गणतंत्र वैशाली की धरती पर ढाई सौ मीटर लंबे तिरंगे के नीचे केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय सहित हजारों लोगों ने तिरंगा यात्रा निकाला. इस दौरान जिला मुख्यालय हाजीपुर शहर के तमाम सड़कों पर तिरंगा यात्रा निकाला गया जिसमें केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय के अलावे स्थानीय बीजेपी विधायक अवधेश सिंह व बीजेपी के जिला अध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा सहित सैकड़ों बीजेपी कार्यकर्ता और हजारों स्थानीय लोग मौजूद थे. तिरंगा यात्रा के दौरान लोगों में गजब का जोश और हौसला दिखा और वंदे मातरम के नारे लगते रहे. इस अवसर पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि देश आजादी के 75 वर्ष गांठ को अमृत महोत्सव के रूप में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बना रहा है और आज पूरा देश पूर्ण अमर बलिदानी यों को याद कर रहा है. जिन्होंने इस भारत मां की आजादी के लिए अपना बलिदान दिया है. आज पूरा देश याद कर रहा है अपने उन विभूतियों को जो देश के मान और सम्मान के लिए अपने प्राणों की आहुति दी है. 13 अगस्त से 15 अगस्त तक हर घर तिरंगा घर-घर तिरंगा का आवाहन प्रधानमंत्री जी ने किया है और पूरा देश में राष्ट्रीय महोत्सव के रूप में मना रहा हैं. आजादी का अमृत महोत्सव के रूप में देशभक्ति का वातावरण है जो देशवासियों के संकल्प को दर्शा रहा कि हम 21वीं सदी में प्रधानमंत्री जी नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में भारत विश्व गुरु को बनाएंगे, आत्मनिर्भर बनाएंगे, भारत को सशक्त शक्तिशाली और समृद्ध साली देस बनाएंगे और नरेंद्र मोदी जी का पूरा देश आवाहन कर रहा है. इस तिरंगा के आन बान शान के लिए हम सब तैयार हैं. नित्यानंद राय ने आगे कहा कि भारत और भी मजबूत बन रहा है ऐसा लग रहा है कि भारत फिर क्रांति का संदेश व विश्व बंधुत्व का संदेश लेकर पूरे दुनिया में पहुंच रहा है. विवेकानंद की व भविष्यवाणी याद आती है. उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि 21वीं सदी में भारत विश्व गुरु बनेगा. हमारी भारत माता विश्वगुरु बनेगी. जिस भारत में ना कोई बेघर होगा, ना कोई भूखा होगा, ना कोई अशिक्षित होगा व ना कोई परेशान होगा. एक उदाहरण देते हुए नित्यानंद राय ने आगे कहा कि विवेकानंद जी के बचपन का नाम नरेंद्र था. 21वीं सदी है और भारत के प्रधानमंत्री का नाम भी नरेंद्र है. एक नरेंद्र ने भविष्यवाणी की थी दूसरा नरेंद्र अपने 130 करोड़ देशवासियों की ताकत के साथ विश्व गुरु बनने जा रहा है जो तिरंगा के प्रति श्रद्धा, भक्ति, उमंग और संकल्प दिख रहा है. वह भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता है और विवेकानंद की भविष्यवाणी पूरा होने से कोई नहीं रोक सकता है. यह झंडा वैशाली जिला के ढाई सौ मीटर का तिरंगा है और जिस से भी लंबी कतार है हजारों हजार की संख्या में लोग है. यह बताता है कि भारत अब तुष्टीकरण को बर्दाश्त नहीं करेगा, विभाजन को बर्दाश्त नहीं करेगा, भारत को हम भारत ही रहने देंगे. इस तिरंगा के लिए हर देशवासी अपना जान लगा देंगे.

वाइट – नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री.

Join us on:

Leave a Comment