सूफ़ी महोत्सव की तैयारी हेतु डीएम के नेतृत्व में बैठक!

SHARE:

पंकज कुमार जहानाबाद।

जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय की अध्यक्षता में समाहरणालय स्थित सभा कक्ष में सूफी महोत्सव, 2022 की तैयारी हेतु बीबी कमाल मकबरा कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक आयोजित की गई।
काको प्रखंड अंतर्गत बीबी कमाल मकबरा परिसर में आयोजित होने वाले सूफी महोत्सव हेतु कमिटी के सदस्यों द्वारा 08 एवं 09 सितम्बर, 2022 की तारीख प्रस्तावित की गई।
दिनांक 8 सितंबर 2022 को कमेटी के सदस्यों एवं स्थानीय लोगों द्वारा चादरपोशी किया जाएगा, जबकि दिनांक 9 सितंबर 2022 को जिला प्रशासन द्वारा चादरपोशी सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन* किया जाएगा।
बैठक में दरगाह एवं दरगाह के आस-पास की सफाई, पुराने भवन को रंग-रोगन, महोत्सव स्थल की मरम्मती, पेयजल एवं शौचालय की व्यवस्था, बीबी कमाल के दरगाह पर चादरपोशी की व्यवस्था, कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार, निमंत्रण पत्र का वितरण सहित विधि व्यवस्था एवं शांति व्यवस्था पर विचार-विमर्श किया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा प्रभारी पदाधिकारी, जिला सामान्य शाखा को निर्देश दिया गया कि गृह विभाग से कोविड प्रोटोकॉल अनुपालन हेतु मार्गदर्शन प्राप्त कर लेंगे। सूफी महोत्सव के सफल आयोजन हेतु जिला पदाधिकारी द्वारा प्रखंड विकास पदाधिकारी काको को अनुश्रवण करने का निर्देश दिया गया तथा कार्यपालक पदाधिकारी नगर पंचायत को साफ सफाई संबंधित व्यवस्था को सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।
बैठक में निदेश दिया गया कि कार्यक्रम का प्रचार-प्रसार व्यापक रूप से कराया जाए तथा कार्यक्रम स्थल पर रौशनी, पेयजल एवं अस्थायी शौचालय की व्यवस्था किया जाए। चूंकि सूफी महोत्सव के अवसर पर मेले का आयोजन भी किया जाता है इस हेतु विधि व्यवस्था संधारण एवं वाहनों के प्रबंधन हेतु आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया।
सूफी महोत्सव में बाहर से आने वाले पर्यटकों/आगन्तुकों की सुविधा तथा उनकी सुरक्षा, मेले में भीड़ को नियंत्रित करने की व्यवस्था हेतु सी.सी. टीवी लगाने एवं ध्वनी विस्तारक यंत्र की उचित व्यवस्था करने का निदेश दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा अधीक्षक उत्पाद मद्य निषेध को ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट टीम की व्यवस्था कार्यक्रम स्थल पर करने का निर्देश दिया गया।

Join us on:

Leave a Comment