संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
एनडीए के तीन सांसदो की महागठबंधन में शामिल होने की खबर को वैशाली सांसद वीणा देवी ने बताया भ्रामक खबर
मुज़फ़्फ़रपुर- बिहार में महागठबंधन और NDA के बीच चल रहे घमासान के बीच एनडीए के समर्थित दल लोजपा पारस गुट के 5 सांसदों में से तीन सांसद की महागठबंधन में शामिल होने की खबर सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली और यह बिहार में चर्चाओं का विषय बना दिया 3 सांसदों में से वैशाली के सांसद वीणा देवी के साथ-साथ सांसद महबूब अली कैसर और सांसद चंदन सिंह का नाम सामने आ रहा था जिसके बाद वैशाली सांसद वीणा देवी से पूछे जाने पर कि क्या अब एनडीए को छोड़कर महागठबंधन में शामिल होंगी तो उन्होंने साफ साफ शब्दों में कहा कि यह खबर सिर्फ और सिर्फ सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाकर चलाई जा रही है ऐसी कोई बात नहीं है हम सभी एनडीए में थे , हैं और रहेंगे। लेकिन सूत्रों की मानें तो जिस तरह से सुबह से ही इस तरह की खबरें सोशल प्लेटफॉर्म पर दौड़ी फिर पूरे बिहार में यह चर्चा का विषय बन गया कि आने वाले समय में एनडीए के सदस्यों को महागठबंधन अपने में शामिल करेगी बरहाल तमाम कयासों पर विराम लगाते हुए वैशाली सांसद ने इसे सिरे से खारिज कर दिया है और इसे महज अफवाह बताया ,
बाइट वीणा देवी -सांसद- लोकसभा क्षेत्र- वैशाली,बिहार




