जिला एवं सत्र न्यायधीश के नेतृत्व में तिरंगा यात्रा का आयोजन!

SHARE:

संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-

आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष में हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत हाई कोर्ट के निर्देश पर मुजफ्फरपुर व्यवहार न्यायालय के द्वारा जिला एवं सत्र न्यायाधीश मुजफ्फरपुर मनोज कुमार सिन्हा के नेतृत्व में न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार के प्रांगण से तिरंगा के साथ प्रभात फेरी निकाली गई जो शहीद खुदीराम बोस स्मारक स्थल पर जाकर समाप्त हुई। इस प्रभात फेरी में जिला विधिक सेवा प्राधिकार मुजफ्फरपुर के सचिव संदीप अग्निहोत्री के साथ न्यायिक पदाधिकारी, कर्मचारी, अधिवक्ता एसएसबी और पुलिस के जवान शामिल हुए।

इस अवसर पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिन्हा ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि हमारा झंडा राष्ट्रीय सम्मान है विश्व के ऊंचे पटल पर फहराता रहे, इसके लिए सभी व्यक्ति को मिलकर सजगता से देश के प्रति कर्तव्य का पालन करना पड़ेगा ।

बाइट:- मनोज कुमार सिन्हा,जिला एवं सत्र न्यायाधीश, मुजफ्फरपुर

Join us on:

Leave a Comment