दस वर्षीय मासूम की निर्मम तरीके से हत्या!

SHARE:

आरा से आशुतोष पांडेय :-

भोजपुर में हत्या का एक दिल दहला देने वाला एक मामला सामने आया है।मामला नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव की है। ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकले एक 10 वर्षीय छात्र की बेरहमी से हत्या कर दी गई। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया है। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। जबकि मृतक के परिजनों ने किसी से दुशमनी की बात से इनकार किया है। मृत बच्चा नारायणपुर थाना क्षेत्र के चासी गांव के समुंदर सिंह के 10 वर्षीय बेटे बिट्टू कुमार के रूप में हुई है। बिट्टू कल शाम ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से निकला था जब देर शाम तक जब बिट्टू घर वापस नहीं लौटा तो परिजनों को किसी अनहोनी की आशंका हुई। परिवार के सदस्य बिट्ट की तलाश में घर से निकले। काफी खोजबीन के बाद गांव के ही सामुदायिक भवन से बिट्टू का शव बरामद हुआ। शव मिलते ही परिजनों में हाहाकार मच गया।मृत बिट्टू के मुंह में भूसा भरा था, गले पर चोट के निशान मौजूद था और उसका एक हाथ भी टूटा हुआ था। ग्रामीणों द्वारा घटना की जानकारी दिए जाने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बिट्टू के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया और मामले के छानबीन में जुट गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि उनकी किसी से कोई दुशमनी नहीं है।फिलहाल बिट्टू की हत्या किन कारणों से की गई है यह फिलहाल पता नहीं चल पाया है।वहीं पुलिस ने इस मामले पर अभी फिलहाल कुछ भी कहने से इन्कार किया है। 
बाईट/-पतिजन(मृतक)

Join us on:

Leave a Comment