प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में दो बाइक की टक्कर में घायल हुए बीएसएफ जवान की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना कल शाम एफसीआई ओपी के बिहट गांव के पास एनएच 31 की है। बताया जाता है कि बरौनी थाना क्षेत्र के सलेमपुर नुरपुर गांव निवासी राम प्रकाश पासवान जम्मू कश्मीर में बीएसएफ में हेड कांस्टेबल के पद पर कार्यरत था जो 30 अगस्त को छुट्टी में अपने घर आया हुआ था। इस दौरान कल शाम बिहट बाजार में किसी काम से गया था तभी दो बाइक की आमने सामने टक्कर हो गई जिसमें राम प्रकाश पासवान गंभीर रूप से घायल हो गया । घायल अवस्था में जवान राम प्रकाश पासवान को पहले बेगूसराय फिर बेहतर इलाज के लिए पटना ले जाया गया जहां इलाज के दौरान मौत हो गई । फिलहाल पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। जवान की मौत के बाद घर में कोहराम मचा हुआ है और सभी का रो रो कर बुरा हाल है।
बाईट- परिजन




