दो महीने में शुरू होगी नौकरी देने की प्रक्रिया – चितरंजन गगन ( राजद )

SHARE:

अमित कुमार की रिपोर्ट :-

राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय प्रवक्ता चितरंजन गगन ने प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनता दल के उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव को परेशान करने के लिए भाजपा एक ही सवाल को बार-बार दोहराती है की 1000000 नौकरी का क्या हुआ उन्होंने कहा कि उपमुख्यमंत्री यादव ने साफ तौर पर कहा है कि आने वाले डेढ़ से से 2 महीने में युवकों को रोजगार देने की प्रक्रिया को शुरू की जाएगी।

आगे उन्होंने कहा कि जिस प्रकार तेजस्वी यादव ने भाजपा पर प्रहार करते हुए महंगाई और बेरोजगारी पर मुद्दों पर सवाल उठाया है इससे भाजपा तिलमिला गई है आज राष्ट्रीय जनता दल भाजपा से सवाल करती है कि उनके राज में अभी तक कितने बेरोजगारों की नौकरियां दी गई जिस प्रकार प्रधानमंत्री ने कहा था कि हर वर्ष 20 लाख लोगों को नौकरी देंगे उस नौकरी का क्या हुआ।

चितरंजन गगन ने कहा कि भाजपा कार्यालय में जिस प्रकार झंडा की बिक्री की जा रही है वह भाजपा की मार्केटिंग करने का एक तरीका है।

बाइट चितरंजन गगन राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय जनता दल बिहार पटना

Join us on:

Leave a Comment