इस उम्र में टेंशन लेंगे तो दिमाग का नस फट जाएगा, लालू की बेटी का सुशील मोदी पर तंज!

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार:-

एक युवा को आशीर्वाद नहीं दे सकते तो जहरीली जुबान तो कंट्रोल में रखें : रोहिणी

पटना : बिहार में एनडीए की जगह महागठबंध की सरकार आ गई है। इसी फेरबदल के बाद बयानबाजी का सियासी बबंडर भी तेज हो गया है। जदयू और राजद दोनों पर भाजपा हमलावर है तो दोनों पार्टियां बारी-बारी से भाजपा पर तीखे वार कर रही हैं। इस बीच राजद सुप्रीमो लालू यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील मोदी पर ऐसा तंज कसा है जो काफी चर्चा है। अपने ट्वीट में रोहिणी लिखती हैं-‘काहे इतना व्‍याकुल हो रहे हैं सुशील मोदी जी, जो मीडिया में आकर आपा खो रहे हैं। थोड़ा धैर्य बनाकर
रहिए। इस उम्र में इतना टेंशन लीजिएगा तो दिमाग की नस फट जाएगा…।
रोहिणी आगे लिखती हैं-
अरे एक युवा को जब आप आशीर्वाद नहीं दे सकते हैं तो कम से कम अपनी जहरीली जुबान को कंट्रोल में तो रख सकते हैं न। इससे पहले
रोहिणी ने ट्वीट कर लिखा कि भाजपा के सिर पर भ्रष्टाचार का भूत सवार था उसे तेजस्वी ने झाड़-फूंक
करके उतार दिया है। अपने एक ट्वीट को री ट्वीट कर रोहिणी ने सुशील मोदी से पूछा है कि कब तक कीचड़ उछाल कर राजनीति
करेंगे, जनता आपकी अनैतिक नीति को देख रही है।
लालू यादव की बेटी रोहिणी राजनीति में सक्रिय तो नहीं हैं पर बिहार के हालात को लेकर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। बिहार में सत्ता पलट की चर्चा की शुरुआत से रोहिणी ज्यादा एक्टिव हो गई हैं।

Join us on:

Leave a Comment