धर्मेंद्र कुमार की रिपोर्ट :-
मोतिहारी के सग्रामपुर थाना को मिली एक कामयाबी सग्रामपुर पुलिस को गुप्त सूचना पर पुलिस ने सिकंदरपुर मंगलापुर मुख्य सड़क में बुधवार की देर रात्री यादव टोला के समीप से कंटेनर ट्रक में छुपाकर रखे गाजा को बरामद किया । 21 बंडल गाजा जिसका वजन तीन किवंटल 25 किलो 950 ग्राम है। बरामद गाजा की कीमत लग्भग चालीस लाख बताया जाता है। अरेराज डीएसपी रंजन कुमार ने पीसी में बताया कि गुप्त सूचना पर थानाध्यक्ष गौतम कुमार पुअनि सुनील कुमार ,दंडाधिकारी सह सीओ सुरेश पासवान पुलिस बल के साथ यादव टोला पहुँच कंटेनर में रखे गाजा को बरामद किया । एक तस्कर हृदया यादव उर्फ जोखू यादव गांव जलहा मिंया टोला को गाजा के साथ गिरफ्तार कर लिया गया। कंटेनर ट्रक का चालक व उप चाक भागने में सफल रहा है । तस्कर हृदया उर्फ जोखू वर्ष 2002 में डुमरिया थाना कांड में गाजा तस्करी के मामले में जेल जा चुका है । गाजा व कंटेनर को जप्त कर मामले की जांच की जा रही है । जप्त कंटेनर ट्रक के चालक व उप चालक के गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है ।
बाइट :—- रंजन कुमार,डीएसपी




