पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला पदाधिकारी रिची पाण्डेय द्वारा आज अपने क्षेत्र भ्रमण कार्यक्रम के तहत् मोदनगंज प्रखंड के जयतिपुर कुरूआ पंचायत में विभिन्न योजनाओं के साथ-साथ आँगनबाड़ी केन्द्र का निरीक्षण कर आवश्यक निदेश दिया गया।
निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने सर्वप्रथम जयतिपुर कुरूआ पंचायत के वार्ड नंबर 06 में कर हर घर नल का जल योजना का जाँच किया, जिसमें स्थानीय ग्रामीणों द्वारा बताया गया कि पूर्व में मोटर जल जाने के कारण पानी की आपूर्ति बाधित थी, जिसे मरम्मती करा दिया गया है और पानी की आपूर्ति की जा रही है। जिला पदाधिकारी ने नियमित रूप से पानी की आपूर्ति कराने का निदेश दिया। निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने मनरेगा के तहत् जयतिपुर कुरूआ पंचायत के ग्राम पहाड़पुर में पिन्टू कुमार एवं भरत प्रसाद के निजी तालाब का निरीक्षण किया, जिसमें पंचायत रोजगार द्वारा बताया गया कि तालाब का प्राक्कलित राशि 99149/- रूपए है, जिसका अभिलेख पंचायत रोजगार द्वारा मांग किया गया, जिसे प्रस्तुत नहीं किया जा सका है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने पंचायत रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण मांग करने का निदेश दिया।
जिला पदाधिकारी ने मनरेगा के तहत् मुड़िया विगहा में निशिकान्त कुमार के निजी भूमि पर वृक्षारोपण कार्य का निरीक्षण किया, जिसमें योजना का बोर्ड नहीं पाया गया, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने पंचायत रोजगार सेवक से स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया। निरीक्षण में पाया गया कि वृक्ष के सुरक्षा हेतु गेबियन का निर्माण नहीं किया गया था। पंचायत रोजगार सेवक द्वारा बताया गया कि गेबियन निर्माण हेतु सामग्री भूमि स्वामी के यहा रखा हुआ है। गेबियन निर्माण हेतु सामग्री नियमानुसार अभिकर्त्ता के पास होना चाहिए, जिसके लिए कार्रवाई करने का निदेश दिया गया। पृच्छा में पंचायत रोजगार द्वारा बताया गया कि वन यूनिट पौधा लगया गया है, निरीक्षण में पौधों की गणना किया गया तो पाया गया कि कुल 176 पौधे है, जिसके लिए जिला पदाधिकारी ने पंचायत रोजगार से स्पष्टीकरण करने का निदेश दिया गया।
निरीक्षण में जिला पदाधिकारी ने जयतिपुर कुरूआ पंचायत के मुड़िया विगहा में जल-जीवन-हरियाली के तहत् रविकान्त शर्मा, पिता स्व0 रामदास शर्मा का तालाब निर्माण का निरीक्षण किया गया है, जिसमें पृच्छा के क्रम में कृषि सलाहकार द्वारा बताया गया कि इस योजना का प्राकलन राशि 49 हजार है। उनके द्वारा बताया गया कि पूर्व में यह खेत था, जिसकी खुदाई कर पोखर बनाया गया है। इस योजना का अभिलेख का अनुश्रवण करने का निदेश प्रखंड कृषि पदाधिकारी को दिया गया। निरीक्षण में नल-कूप के निरीक्षण में कनीय अभियंता, लघु सिंचाई द्वारा बताया गया कि इस पंचायत में 08 टियूबल है, जिसमें 06 चालू है तथा 02 खराब है, जिसे अविलम्ब मरम्मती कराते हुए चालू करने का निदेश दिया गया।
जिला पदाधिकारी ने मोदनगंज प्रखंड के समेकित बाल विकास परियोजना, मोदनगंज के आँगनबाड़ी केन्द्र संख्या 85 का निरीक्षण किया गया, जिसमें आँगनबाड़ी सेविका द्वारा बताया गया कि केन्द्र पर 45 बच्चों का नामांकन किया गया है, चूंकि आज रक्षा बंधन के त्योहार के कारण मात्र 15 बच्चे हीं उपस्थित हुए है। निरीक्षण में प्रखंड समन्वय द्वारा बताया गया कि आई.सी.डी.एस. कार्यालय से ओ.टी.पी. प्राप्त कर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र बनाया जाता है। आँगनबाड़ी सेविका ने बताया कि अधिकतर जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र अस्पताल के द्वारा बनाया जाता है। सेविका ने बताया कि विगत छः माह से एक भी व्यक्ति का जन्म-मृत्यु प्रमाण पत्र नहीं बनाया गया है। आँगनबाड़ी सेविका ने बताया कि पोषक क्षेत्र में मातृ वंदन योजना के तहत् 03 आवेदन पत्र प्राप्त किया गया है। निरीक्षण में आँगनबाड़ी केन्द्र पर हाईट एवं वेट मापने वाला मशीन उपलब्ध था। सेविका ने बताया कि पोषक क्षेत्र में कुल 02 कुपोषित बच्चे पाये गये है, जिन्हें सदर अस्पताल में अच्छे स्वास्थ्य सुविधा के लिए रेफर किया गया है। जिला पदाधिकारी ने निरीक्षण में आँगनबाड़ी केन्द्र से मुख्य सड़क तक पहुच पथ का निर्माण कराने का निदेश प्रखंड विकास पदाधिकारी, मोदनगंज को दिया। साथ हीं चापाकल खराब पड़ा हुआ था, जिससे अविलम्ब मरम्मती कराने का निदेश कार्यपालक अभियंता, पी.एच.ई.डी. को दिया गया। साथ हीं शौचालय की मरम्मती कराने की आवश्यकता को देखते हुए उसे अविलम्ब मरम्मती करवाने का निदेश जिला प्रोग्राम पदाधिकारी, आई.सी.डी.एस. को दिया गया। आँगनबाड़ी केन्द्र के बाहर झाड़ को साफ करते हुए केन्द्र को पूरी तरह साफ-सफाई कराने का निदेश जिला पदाधिकारी द्वारा दिया गया।




