मरीज की मौत पर विफरे परिजन, अस्पताल में तोड़फोड़, हंगामा!

SHARE:

ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-

हाजीपुर नगर थाना क्षेत्र के अस्पताल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में आक्रोशित परिजनों ने जमकर तोड़फोड़ किया वही एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। घटना से अफरा तफरी मच गई। मृतक महिला के परिजन के मुताबिक हाजीपुर गंगाब्रिज थाना क्षेत्र के तेरसिया गांव निवासी राजीव पासवान की पत्नी सीमा कुमारी को प्रसव के लिए परिजनों ने बीते बुधवार की रात हाजीपुर सदर अस्पताल लाया था जहां तबियत बिगड़ने पर आशा कार्यकर्ता द्वारा अस्पताल रोड स्थित एक निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया गया। महिला का ऑपरेशन कर प्रसव कराया गया। प्रसव के बाद बच्चा को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है वही बीती रात महिला के ऑपरेशन के बाद तबियत बिगड़ने लगा उसके बाद परिजनों ने उसे इलाज के लिए पटना ले गया जहां आज उसकी मौत हो गई। आक्रोशित परिजनों ने नर्सिंग होम में जमकर तोड़फोड़ किया तोड़फोड़ के दौरान नर्सिंग होम परिसर में लगे कई सामान तोड़ डाला। आक्रोशित लोगों ने नर्सिंग होम कर्मचारी समझ कर एक युवक की जमकर पिटाई कर दी। आक्रोशित लोगों ने पटना से शव आने के बाद शव को सड़क पर रखकर जाम कर दिया।शव के पास परिजन रोने बिलखने लगे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और लोगो को समझा बुझाने में लगी है।

Join us on:

Leave a Comment