प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय में भाजपा कार्यालय में भाजपा नेताओं ने प्रेसवार्ता कर नीतीश कुमार पर जमकर हमला बोला है। बेगूसराय विधायक कुंदन कुमार, पूर्व विधान पार्षद रजनीश कुमार और जिला अध्यक्ष राज किशोर सिंह ने प्रेस वार्ता कर कहा कि नीतीश कुमार ने जनादेश का नाम सिर्फ अपमान किया बल्कि भाजपा के पीठ में छुरा घोपने का काम किया है। सीएम नीतीश कुमार भाजपा पर कई आरोप लगा रहे हैं जो कि निराधार हैं। नेताओं ने कहा कि नीतीश कुमार को कम सीट के बावजूद भाजपा ने मुख्यमंत्री बनाया जबकि 2020 के विधानसभा चुनाव में जदयू के नेताओं ने भाजपा के उम्मीदवार को हराने के लिए दर्जनों सीट पर जदयू नेताओं को खड़ा किया ताकि भाजपा उम्मीदवार चुनाव हारे। इसके साथ ही विधान परिषद चुनाव में भी जदयू के विधायक अपने भाई को खड़ा कर गठबंधन के उम्मीदवार के खिलाफ चुनाव प्रचार किया जिससे साबित होता है कि नीतीश कुमार भाजपा को कमजोर करना चाहते थे जबकि भाजपा ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया। इसके साथ ही विधायक ने कहा कि बिहार में लॉयन ऑर्डर, शराबबंदी को लेकर भाजपा सवाल पूछने लगी तो उन्हें असहजता महसूस हुआ। नीतीश कुमार उपराष्ट्रपति और प्रधानमंत्री के उम्मीदवार बनने की लालसा की वजह से भाजपा के साथ धोखा किया है जिसे जनता आने वाले चुनाव में बर्दाश्त नहीं करेगी और उन्हें सबक सिखाने का काम करेगी। इसको लेकर बेगूसराय मुख्यालय पर कल विशाल धरना दिया जाएगा जिसमें केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह भी शामिल होंगे।
बाईट- कुंदन कुमार सिंह बेगूसराय विधायक
बाईट- रजनीश कुमार, पूर्व विधान पार्षद
बाइट -राज किशोर सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष




