पंकज कुमार जहानाबाद।
जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आजादी की अमृत महोत्सव कार्यक्रम के तहत हर घर तिरंगा लगाने को लेकर जिले के निर्वाचन आइकॉन अमित कुमार ने सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में नेहरू युवा केंद्र के द्वारा गठित युवा क्लब के सदस्यों के साथ अपने कार्यालय कक्ष से शुरुआत किया जबकि अमित ने बताया कि जिले के विभिन्न प्रखंड के पंचायत अंतर्गत सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तिरंगा लगाने का युवाओं को संदेश दिया गया तथा नेहरू युवा केंद्र से जुड़े सभी युवा एवं युवतियों को निर्देश दिया गया की आजादी की अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा लगाने के लिए प्रेरित किया गया अमित ने बताया कि प्रत्येक युवा सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में अपने-अपने घर पर अपने छत पर एवं नेहरू युवा केंद्र के कार्यालय पर एक एक तिरंगा झंडा लगाएं और लोगों को भी प्रेरित करें इस अभियान में नेहरू युवा केंद्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक मखदुमपुर, पूजा कुमारी पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक संजय पासवान, जन एकता क्लब के सदस्य पंकज कुमार सूरज कुमार, सनी कुमार मिश्रा, शिवम कुमार, सूरज कुमार, मलाठी, पंचायत से नव युवा क्लब के सदस्य अध्यक्ष सोनू कुमार उपस्थित थे




