जिला जदयू नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री को दी बधाई और शुभकामनायें!

SHARE:

मनोज कुमार :-

गया बिहार के विकासपुरुष नीतीश कुमार के 8वीं बार मुख्यमंत्री बनने पर जिलाध्यक्ष जदयू गया द्वारिका प्रसाद जिलाध्यक्ष महानगर जदयू गया राजू बरनवाल , गया लोकसभा के लोकप्रिय सांसद विजय मांझी, पूर्व मंत्री अभिराम शर्मा , पूर्व विधायक कृष्णनंदन यादव , पूर्व विधायक अजय पासवान ,डॉ. अरविंद सिंह, सैफुल इस्लाम सहित जदयू के सभी सम्मानित लोगों ने बिहार में आठवीं बार मुख्यमंत्री बनने पर बधाई दिया ,साथ ही सभी नेताओं ने बधाई देते हुए कहा कि निश्चित रूप से जब साथी स्वार्थी हो जाए तो ऐसा निर्णय लेना जनहित में जायज है, बरनवाल ने कहा बिहार की अस्मिता को बचाने तथा लोकतंत्र को बचाए एवं बनाए रखने के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का यह कदम बिहार के विकास के लिए सदा याद रखा जाएगा, मुख्यमंत्री जी सत्ता के लिए नहीं बल्कि शोषितों के कल्याण के लिए बने हैं। एक बार फिर से बिहार में विकास की बयार बहेगी। महिलाओं को सम्मान मिलेगा वही युवा आत्मनिर्भर बनेंगे पूरी उम्मीद है कि वे जनता की उम्मीदों पर खरा उतरेंगे और बिहार में विकास को नई गति देंगे।

Join us on:

Leave a Comment