IOCL बरौनी ने हर घर तिरंगा अभियान के दौरान प्रभात फेरी निकाली!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय बरौनी रिफायनरी में आजादी के अमृत महोत्सव के तत्वावधान में भारतदेश पर गर्व और देशभक्ति की भावना जगाने के लिए भारत सरकार के संस्कृति ने हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत की ताकि लोगों को तिरंगा घर लाने के लिए प्रोत्साहित किया जा सके और भारत की आजादी के 75 वें वर्ष को चिह्नित करने के लिए इसे हर घर में फहराया जा सके। इस अभियान में अपनी भूमिका निभाते हुए बरौनी रिफ़ाइनरी ने स्कूल के बच्चों के साथ प्रभात फेरी का आयोजन किया। 10 बरौनी रिफ़ाइनरी टाउनशिप में बीआर डीएवी और केन्द्रीय विद्यालय के कक्षा 9 वीं से 12 वीं तक के बच्चों ने प्रभात फेरी में भाग लिया। सुबह 9 बजे केन्द्रीय विद्यालय से बच्चों के “हर घर तिरंगा” के नारा के साथ टाउनशिप निवासियों को प्रेरित किया बरौनी रिफाइनरी के कार्यपालक निर्देशक सह रिफायनरी प्रमुख श्री आर के झा, ने बीआर डीएवी के बच्चों द्वारा निकाली गई प्रभात फेरी पद यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर बच्चों ने राष्ट्रीय भक्ति गीतों की मानव श्रृंखला के साथ वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। प्रभात फेरी में बीआर डीएवी के बच्चों ने टाउनशिप निवासियों से घूम-घूम कर 13 से 15 अगस्त के तक तिरंगा फहरा कर राष्ट्र एकता का संदेश देने का अह्वाहन किया। इस अवसर पर श्री आरके झा ने दोनों स्कूल के बीच तिरंगा का वितरण किया। इस अवसर पर अपने संबोधन में आरके झा ने कहा हम राष्ट्र को ऊर्जावान बनाने के लिए लगातार अपने तिरंगे से प्रेरणा लेते हैं। हमारा तिरंगा हमें देश की सेवा करने और देशवासियों के प्रति समर्पित होने की भावना से ऊर्जान्वित करता है। मैं आप सभी से अपील करता हूँ कि हर घर तिरंगा अभियान में भाग ले और देश कि आज़ादी के 75 वर्षों का महोत्सव एक साथ मिलकर मनाएं।
इस अवसर पर श्री तरुण कुमार बिसई मुख्य महाप्रबंधक मानव संसाधन महाप्रबंधकगण दोनों स्कूल के प्राचार्य, श्री के के सिन्हा और श्री उमेश पाण्डेय उपस्थित शिक्षकों और बच्चे उपस्थित थे। प्रभात फेरी में राष्ट्रीय ध्वज देश के लिए प्रेरणा का सबसे बड़ा स्रोत है। स्वतंत्रता के 75 वें वर्ष में एक राष्ट्र के रूप में ध्वज को सामूहिक रूप से घर लाना इस प्रकार न केवल तिरंगे से व्यक्तिगत संबंध का एक कार्य बल्कि राष्ट्र-निर्माण के प्रति हमारी प्रतिबद्धता का प्रतीक भी बन जाता है। इसका उद्देश्य लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और राष्ट्रीय ध्वज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है।

Join us on:

Leave a Comment