रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-
कैबिनेट विस्तार बाद में, 164 विधायकों का है समर्थन
पटना : जदयू प्रमुख नीतीश कुमार आठवीं बार कल बुधवार दोपहर दो बजे महागठबंधन के 164 विधायकों के समर्थन के साथ बिहार के नए मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि, राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के उपमुख्यमंत्री होंगे। सूत्रों की माने तो बुधवार को सिर्फ नीतीश और तेजस्वी ही शपथ लेंगे। कैबिनेट विस्तार बाद में किया जाएगा। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीतीश कुमार कल दोपहर दो बजे राजभवन में बिहार के मुख्यमंत्री पद के रूप में शपथ लेंगे। जबकि राजद नेता तेजस्वी यादव बिहार के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेंगे। हालांकि पहले शपथ ग्रहण का समय शाम 4 बजे था लेकिन अब दो बजे किया गया है। यह जानकारी राजद ने साझा की है। सूत्रों के अनुसार, नीतीश कुमार ने फोन पर सोनिया गांधी और राहुल गांधी से भी बात की है। इससे पहले राजभवन में विधायकों के समर्थन वाली चिट्ठी सौंपने के बाद नीतीश कुमार ने दावा किया कि उनके साथ सात पार्टियों का समर्थन है। जिसमें 164 विधायक हैं। इसके अलावा एक निर्दलीय विधायक का भी सपोर्ट है।
विपक्ष में अकेले बैठेगी भाजपा
राजद नेता तेजस्वी यादव ने कहा कि भाजपा का काम सिर्फ छोटे दलों को नष्ट करना है। इस बार बिहार में ऐसा नहीं होगा। बिहार में सभी पार्टियों का हमे समर्थन है। ऐसे में विधानसभा में विपक्ष पर भाजपा अकेले बैठे नजर आएगी।




