छपरा से रमेन्द्र कुमार की रिपोर्ट :-
गठबंधन ने निकाली प्रतिरोध रैली: छपरा में गठबंधन ने निकाली प्रतिरोध रैली जिसका राजद विधायक जितेंद्र राय माकपा विधायक सत्येंद्र यादव एवं राजद विधायक डॉक्टर रामानुज प्रसाद ने नेतृत्व किया। रैली में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता शामिल हुए और इन्होंने महंगाई का विरोध करते हुए यह रैली निकाली साथ ही उन्होंने कहा कि जहरीली शराब के मुद्दे पर सरकार कुछ नहीं कर रही है लोगों की मौत होती जा रही है मरहौरा से राजद विधायक ने कहा की राज्य में जहरीली शराब से इतनी मौतें हो रही हैं और मुख्यमंत्री कुंभकरण की नींद सो रहे हैं अभी तक कोई भी कोई भी भाजपा या जदयू का मंत्री विधायक मृत लोगों के परिवार को सांत्वना देने भी नहीं पहुंचा राहत की बात कौन कहे ?




