हर घर तिरंगा अभियान को ले बांका में भाजपा ने बनाई रणनीति”

SHARE:

कुंदन कुमार की रिपोर्ट :-

संवाददाता बांका

आजादी के अमृत महोत्सव के तहत भाजपा कार्यकर्ता ने हर घर तिरंगा अभियान की तैयारियों को लेकर बांका के बाराहाट स्थित विवाह भवन परिसर में शनिवार को भाजपा के प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह की अध्यक्षता में बैठक की । बैठक में बतौर मुख्य अतिथि बांका विधायक रामनारायण मंडल और विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के जिला प्रभारी लालमोहन गुप्ता रहे। बैठक में भाजपा विधायक रामनारायण मंडल ने कहा कि हम सबको भारत के तिरंगे का सम्मान करना चाहिए और प्रधानमंत्री के इस आह्वान को प्रत्येक शक्ति केंद्र और बूथ स्तर तक शत-प्रतिशत सुनिश्चित करना चाहिए। उन्होंने कहा कि 15 अगस्त को संपूर्ण जनपद  तिरंगामय हो ऐसा संकल्प हमें यहां से लेकर के जाना है। इसके साथ ही बीजेपी की ओर से बूथ सशक्तिकरण पर भी जोर दिया ।पार्टी की युवा कार्यकर्ताओ से बाइक के जरिए तिरंगा यात्रा निकालने को कहा और इस अभियान को नीचे तक उतारने के लिए सभी कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां दी ।बताया कि ये तिरंगा पूर्वजों के बलिदान का फल है। सभी देशवासियों को हर घर तिरंगा फहराना है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को अमृत महोत्सव के प्रति जनता को जागरूक करने व मंडल कमेटियों के साथ बैठक करके रैली निकालने का आह्वान किया।इस अवसर पर बाराहाट बाजार परिसर में तिरंगा पद यात्रा निकाली गई। पद यात्रा में शामिल लोग देश की आन, बान और शान के प्रतीक राष्ट्रीय ध्वज को लहराते, जयकारा लगाते हुए चल रहे थे ।इस दौरान  ‘रघुपति राघव राजा राम’ और वंदे मातरम् जैसे जयकारे लगाए जा रहे है थे।वंदे मातरम के जय घोष, मां तुझे सलाम, जैसे देशभक्ति गीतों के बीच विधायक रामनारायण मंडल,के नेतृत्व में सैकडों  सदस्यों ने हाथों में तिरंगा लेकर बाराहाट बाजार में पछदयात्रा  की।इस दौरान बाराहाट की सडके देशी भक्ती से ओतप्रोत हो गया।मौके पर प्रखंड अध्यक्ष सुभाष साह ने बताया  राष्ट्र भक्ति जाग्रत करने वाले इस अभियान को पूरी ताकत से सफल बनाने में हर कार्यकर्ता जुट गए है।।इस अवसर भाजपा कार्यकर्ता हीरालाल मंडल, दिवाकर सिंह, रामानंद चौधरी,निरोज झा,राजीव लोचन मिश्रा,राघवेंद्र झा,शंकर चौधरी,अमरकांत जायसवाल, मूखिया भोला पासवान, गोपाल प्रसाद यादव, पैक्स अध्यक्ष सुनील सिंह, नृपेंद्र चौबे,सुभाष साह,जिला प्रभारी लालमोहन गुप्ता,अविनाश सिंह, पैक्स अध्यक्ष आशीष सिह ,नेपाल साह,मिथिलेश सिंह, तुलसी दास, पूरण मंडल, रंजीत सिंह, आदि मौजूद थे।

Join us on:

Leave a Comment