ऋषिकेश की रिपोर्ट :-
-पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के ऊपर लगे जमीन से जुड़े गंभीर मामलों को लेकर दिन भर राजनीतिक गलियारों से लेकर मिडीया की गलियारो में यह खबर सुर्खियों में रहने के बाद देर शाम पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह मीडिया से रूबरू हुए।उन्होंने अपने पैतृक मुस्तफापुर गांव के प्रेस वार्ता का आयोजन किया।इस मौके पर पूर्व केंद्रीय मंत्री थोड़े भावुक भी दिखे ।आरसीपी सिंह ने अपने पैतृक गांव में कहा कि जिसके खुद के घर शीशा का हो वह दूसरे के घरों में पत्थर नही मारा करते है।
पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने जदयू छोड़ने का किया एलान।इस्तीफा देने की कही बात।खुद की पार्टी बनाने का बनाने पर विचार किया। जदयू पार्टी डूबता हुआ जहाज जो भी कार्यकर्ता इस डूबते हुए जहाज को छोड़ना चाहते है छोड़ दे।मैंने हमेशा पार्टी में सच्चे कार्यकर्ता के रूप में काम किया।जदयू ने राजनीति की स्तर को तोड़ दिया। आरसीपी सिंह ने कहा सात जन्मों में सीएम नीतीश कभी प्रधानमंत्री नही बन पाएगे।यह मैं दावा करता हूं।
बाइट।आरसीपी सिंह केंद्रीय मंत्री
ऋषिकेश संवाददाता नालंदा




