संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
जबतक कुलपति कार्यलय में नहीं बैठेंगे, तबतक आंदोलन जारी रहेगा- विश्वविद्यालय छात्र नेता
मुजफ्फरपुर. आज विश्वविद्यालय में छात्र नेताओं ने कुलपति का पुतला दहन किया। छात्र नेता अभिनव राज ने कहा की कुलपति राज्यपाल के द्वारा लाए हुए दो-दो विश्विद्यालय के कठपुतली कुलपति है। ऐसा हर लोग जानते की राज्यपाल और उनके बेटे के निर्देश पर कुलपति यूपी मॉडल तैयार करके विश्वविद्यालय के सभी नियमों का उल्लंघन करके पैसों की अवैध उगाही कर रहे है.
छात्र नेता मयंक ने कहा की पठन-पाठन का माहौल तो खत्म हो ही चुका है अब परीक्षा परिणाम और डिग्री लेना भी कठिन हो गया और भी बहुत सारी समस्याएं छात्रों की है कुलपति जब से इस विश्वविद्यालय के कुलपति बने अपने कार्यकाल में सिर्फ तीन चार दिन बैठे है, वह दलालों के माध्यम से अपने आवास से विश्वविद्यालय चला रहे हैं। ऐसे में छात्रों के समस्याओं का निराकरण कैसे होगा.
कुलपति अपने कार्यालय में बैठकर विश्वविद्यालय के समस्याओं का निराकरण करे छात्रों से मिलने का समय सुनिश्चित करे अगर नही करते हैं तो हम लोग चरणबद्ध आंदोलन चलाएंगे, आंदोलन में मुख्य रूप से दीपांकर गिरी, पुष्कर सिंह, प्रभात मिश्रा, दीपक यादव,सौरभ कुमार, प्रभात श्रीवास्तव, गुलशन कुमार, विकी , आदित्य,प्रिंस, कृष्णा, शिवम,अनिकेत एवं अन्य लोग उपस्थित थे।




