नीतीश कुमार से अलग होते ही JDU को आखिर क्यो RCP सिंह दिखने लगे भ्रष्ट : चिराग पासवान!

SHARE:

मनोज कुमार की रिपोर्ट :-

गया लोजपा रामविलास पासवान के राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान एकदिवसीय दौरे पर गया पहुंचे जहां एयरपोर्ट पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार तरीके से स्वागत किया। इस मौके पर मीडिया से बातचीत में चिराग पासवान ने कहा कि मगध विश्वविद्यालय में लेट शेशन में हो रही छात्रों की भी समस्या पर कहा कि बिहार में 3 साल का कोर्स 5 साल तक चलता है, पूरे प्रदेश में शिक्षा को लेकर छात्रों को संघर्ष करना छात्रों को पड़ रहा है । वही मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर हमला करते हुए चिराग ने कहा कि जदयू दो फाड़ में चल रही है एक बीजेपी का समर्थन करती है, तो दूसरी संभवता समर्थन करती है लेकिन भाजपा का सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचाने का काम करता है, एक में आरसीपी है, दूसरे में नीतीश कुमार है उन्होंने जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह पर लगे 40 एकड़ जमीन रखे जाने के आरोप पर कहा कि सरकार नीतीश कुमार की है आरोप लगाने से क्या होता है जांच कर कार्रवाई करें उन्होंने कहा जब यह पार्टी के केंद्र में मंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष थे उस वक्त भ्रष्ट नहीं थे, चिराग ने आगे कहा की कहीं ना कहीं आरसीपी सिंह नीतीश कुमार के रीड के हड्डी थे, जदयू के लोग यह बात अब भूल जाते हैं और तो और आरसीपी सिंह ने 5 बार नीतीश कुमार को सीएम बनने में मदद की थी तो क्या वे उस वक्त भ्रष्ट नहीं थे ।
बाईट चिराग पासवान

Join us on:

Leave a Comment