ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
खबर वैशाली जिले के लालगंज से है जहां लालगंज अंचल कार्यालय के पीछे स्थित सिंघेश्वर नाथ शिव मंदिर में सुबह-सुबह नंदी की मूर्ति के द्वारा गंगाजल पीने की खबर पर सैकड़ों श्रद्धालुओं ने शिव मंदिर में जाकर नंदी की मूर्ति को गंगा जल पिलाया इस दौरान मंदिर में हर-हर महादेव के जयकारे लग रहे थे तथा श्रद्धालुओं पर खुशियों की लहर दौड़ पड़ी थी वही बताया गया कि भोग लगाने के उपरांत एक महिला श्रद्धालु के द्वारा नंदी की मूर्ति को जल ग्रहण कराया गया जो अचानक गायब हो गया जिसके बाद यह बात जंगल की आग की तरह फैल गई और स्थानीय सैकड़ों महिला एवं पुरुष श्रद्धालुओं मे नंदी की मूर्ति को जल पिलाने की होड़ मच गई




