प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-
बेगूसराय पुलिस ने कपड़ा व्यवसाई से 5 लाख रुपए रंगदारी मांगने के आरोप में कुख्यात बदमाश मोनू कुमार को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल मंसूरचक थाना क्षेत्र के बहरामपुर गांव निवासी कपड़ा व्यवसाई रवि कुमार से बदमाशों ने 5 लाख रुपए रंगदारी की मांग की थी और नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी थी। बदमाशों द्वारा रंगदारी मांगने के मामले को लेकर एसपी योगेंद्र कुमार ने तेघरा डीएसपी ओमप्रकाश के नेतृत्व में टीम का गठन किया। डीएसपी के नेतृत्व में बछवारा थाना के भरौल गांव में पुलिस ने छापेमारी कर कुख्यात बदमाश मोनू कुमार को तीन साथियों के साथ गिरफ्तार कर लिया । गिरफ्तार मोनू कुमार पांच हत्या समेत विभिन्न तरह के कुल 14 मामले दर्ज हैं ।इसके साथ ही पुलिस ने मोनू कुमार के साथी कन्हैया राम, चक्रवर्ती भास्कर और ऋषभ कुमार को भी गिरफ्तार किया है। एसपी योगेंद्र कुमार ने बताया कि सभी बदमाशों ने कपड़ा व्यवसाई से रंगदारी की मांग की थी गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में सभी ने अपना जुर्म कबूल किया है फिलहाल सभी को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।




