अवैध वाहन पड़ाव बनाकर नगर निगम कर रही अवैध वसूली – पूर्व मेयर!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में नगर निगम के द्वारा दो वाहन पड़ाव को बंदोबस्ती किया जाता है जिसमें एक बड़ी वाहन पड़ाव और एक छोटी वाहन पड़ाव शामिल है। बड़ी वाहन पड़ाव रेलवे स्टेशन के पास है जबकि छोटी वाहन पड़ाव रतनपुर के पास अवस्थित है। और नगर निगम क्षेत्र के पांच सर्वजनिक शौचालय को नगर निगम के द्वारा बंदोबस्ती किया जाता है नगर निगम के द्वारा वाहन पड़ाव बंदोबस्ती कर लाखों की अवैध उगाही करने का आरोप पूर्व मेयर संजय कुमार ने प्रेसवार्ता आयोजित कर लगा रहे हैं पूर्व में संजय कुमार ने पत्रकारों को बताया कि वाहन पड़ाव के बंदोबस्ती में ई-रिक्शा के लिए कोई जिक्र नहीं है फिर भी नगर निगम आयुक्त के द्वारा के अवैध तरीके से शहर के कई जगह ई रिक्शा चालक से टैक्स वसूला जा रहा है नगर निगम क्षेत्र में ई रिक्शा चालक के लिए ना तो स्टैंड है नही चार्जर पॉइंट और ना ही कोई सुविधा फिर भी ई रिक्शा से जबरन टैक्स वसूला जा रहा है आप खुद सुन लीजिए पूर्व मेयर संजय कुमार ने गंभीर आरोप नगर निगम के आला अधिकारी पर प्रेसवार्ता आयोजित कर लगा रहे हैं।
बाईट:- संजय कुमार पूर्व मेयर नगर निगम बेगूसराय

Join us on:

Leave a Comment