ऋषभ कुमार की रिपोर्ट :-
वैशाली थाने की पुलिस ने बड़ी कामयाबी हासिल की है।वैशाली थाना क्षेत्र के चिंतामणीपुर बाया नदी के किनारे से लगभग 510 लीटर विदेशी शराब को बरामद करने के साथ साथ एक कारोबारी को भी गिरफ्तार किया है। इस मामले में वैशाली थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि वैशाली थाना क्षेत्र के चिंतामणीपुर बाया नदी के किनारे ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली थी।तत्काल सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष चंद्रगुप्त कुमार के साथ एस आई रूपेश कुमार,ए एस आई धर्मेंद्र कुमार एवं पुलिस बल के साथ छापेमारी की,जिसमें 510 लीटर विदेशी शराब बोरे में भर कर रखे बरामद किए गए। पुलिस बरामद शराब को थाने ले आई।इसके साथ दूसरे कारवाई में चिंतामणीपुर में ही मुनचुन सिंह के भुसावल लगे झोपडी से 39 लीटर विदेशी शराब को बरामद किया गया एवं एक व्यक्ति मुनचुन सिंह को गिरफ्तार कर थाने ले आया गया।




