संतोष तिवारी की रिपोर्ट :-
मुजफ्फरपुर जिले में मोबाइल छीन कर भाग रहे दो बदमाशों को स्थानियो पकड़ कर पर जमकर पिटाई की और पुलिस के हवाले किया। आपको बता दे कि अहियापुर थाना क्षेत्र के NH 57 स्थित बखरी के निकट पैदल जा रहे एक युवक से बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने मोबाइल छीनने का प्रयास किया। युवक ने हिम्मत दिखाते हुए एक बदमाश का कॉलर पकड़कर नीचे खींच लिया जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों बदमाश गिर गए। जिसमे मोबाइल छिनतई गिरोह के दो बदमाशों को स्थानीय लोगों ने पकड़ कर जमकर पिटाई की। जान बचाने को वह भागने लगा तो स्थनीय लोगों द्वारा दौरा दौरा कर दोनों को पीटा गया। इसके कारण इलाके में अफरा-तफरी मची रही। सूचना पर पहुंची अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर लोगों को समझाकर शांत कराया। काफी मशक्कत के बाद दोनों बदमाशों को गिरफ्तार कर थाने ले गई। वही घटना के बारे में बताया जा रहा है कि एक निजी बस के संवाहक उत्तर प्रदेश निवासी रिंकू यादव बखरी बाजार से सब्जी खरीद कर अपने कमरे पर पैदल लौट रहे थे। इसी क्रम में उनके मोबाइल पर एक कॉल आया।वह बातचीत करते हुए आगे बढ़े।इसी बीच एक बाइक सवार बदमाशों द्वारा उनके हाथ से मोबाइल झपट लिया गया।इस पर रिंकू यादव ने खदेड़ कर उसे पकड़ा।अनियंत्रित होकर बाइक सवार तीन बदमाश सड़क पर गिर गए ।जिसमें एक बदमाश वहां से भाग निकला।फिलहाल पुलिस बदमाशों से पूछताछ कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।




