राहुल ने अपने ट्विटर प्रोफाइल में नेहरू का फोटो लगा लिखा संदेश

SHARE:

रिपोर्ट -अनमोल कुमार :-

नई दिल्ली : केंद्र सरकार पूरे देश में 'हर घर तिरंगा' अभियान चला रही है। आज उपराष्ट्रपति एम वैंकेया नायडू ने एक बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस रैली में कई केंद्रीय मंत्री और भाजपा नेताओं ने शिरकत की है। सरकार का कहना है कि विपक्षी दलों के नेताओं को भी इसमें शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया था, लेकिन वे शामिल नहीं हुए। भाजपा के इस आरोप का राहुल गांधी ने अपने अंदाज में जवाब दिया है। उन्होंने न सिर्फ ट्विटर पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदली, बल्कि एक संदेश भी लिखा। राहुल गांधी ने तिरंगे की एक तस्वीर के साथ अपनी डीपी बदली है। इस तस्वीर में देश के प्रथम प्रधानमंत्री और अपने पड़नाना पंडित जवाहर लाल नेहरू अपनी हाथों में तिरंगा लिए नजर आ रहे हैं। राहुल ने इस तस्वीर को ट्वीट करते हुए लिखा- 'देश की शान है, हमारा तिरंगा; हर हिंदुस्तानी के दिल में है, हमारा तिरंगा।'

Join us on:

Leave a Comment

और पढ़ें