रिपोर्ट-अनमोल कुमार :-
पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार कोरोना से मुक्त हो चुके हैं। उनकी जांच रिपोर्ट निगेटिव आई है और अब वे बिलकुल स्वस्थ हैं। इसी के साथ वे आइसोलेशन से बाहर आ गए है। बता दें कि 26 जुलाई को सीएम नीतीश कुमार कोरोना संक्रमित पाए गए थे। उन्हें 4 दिनों से बुखार था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने कोरोना टेस्ट कराया गया था, जोकि पॉजिटिव आई थी। इसी वजह से राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में नहीं गए थे। इसके अलावा पटना आए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से भी नहीं मुलाकात कर सके थे।
कोरोना की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आइसोलेशन में चले गए थे। अब करीब 8 दिनों बाद सीएम की रिपोर्ट नेगेटिव आ गई है। मुख्यमंत्री अब जल्द ही सार्वजनिक समारोहों में नजर आएंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों, मंत्रियों और आगंतुकों से मिलते दिखेंगे।




