जमीन पर सोये युवक को साँप ने डसा, मौत!

SHARE:


प्रशान्त कुमार की रिपोर्ट :-

बेगूसराय में घर में जमीन पर सोये एक युवक को सांप ने काट लिया जिससे उसकी मौत हो गई है। घटना गढ़पुरा थाना क्षेत्र के मालीपुर पंचायत के वार्ड नंबर 14 रानीचक गांव की है। बताया जाता है मुन्ना दास अपने घर में जमीन में जमीर पर सोया हुआ था तभी सुबह लगभग 4 बजे के सोये अवस्था में जहरीला सांप ने काट लिया। सांप काटने की सूचना पर स्थानीय लोग और परिजनों ने इलाज के लिए पीएचसी गढ़पुरा ले जा रहा था। अस्पताल जाने के दौरान रास्ते में ही मुन्ना दास की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही गढ़पुरा थाना पुलिस मृतक के घर पर पहुंचकर लाश को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
बाइट – गंगा पासवान, स्थानीय पंच

Join us on:

Leave a Comment